Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeDELHI POLICEदिल्ली -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साइबर सेल NW में तैनात SI मोहिनी LG द्वारा...

दिल्ली -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साइबर सेल NW में तैनात SI मोहिनी LG द्वारा सम्मानित 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। देश और दुनिया भर में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महिलाओं के सम्मान का दिन है, महिला पुरुष की समानता का संदेश देता है। इस दिन को दिल्ली पुलिस ने भी महिलाओं समर्पित किया और उन्हें सम्मानित किया। इसी कर्म में दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट जिले की साइबर सेल एस.आई मोहिनी को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

उपनिरीक्षक मोहिनी ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो प्रधान मंत्री मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर मासूम और निर्दोष लोगों के साथ धोखाधड़ी किया करते थे। जिले के साइबर सेल में तैनात मोहिनी ने इस गिरोह का भंड़फोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 1 लेपटॉप और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments