सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशानाअमेरिका: वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के दौरान किशोर की मौत, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिसनई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गजगुरुग्राम में दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर 90 लाख ऐंठने वाली युवती गिरफ्तारपत्नी की हत्या के मामले में 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी कालेब फ्लिन को बिना पैरोल उम्रकैद की सजादिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
ताज़ा खबरदिल्ली NCR

करोड़ो की धोखाधड़ी में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ के रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बनाया था ठगी का शिकार

फिलहाल क्राइम ब्रांच गिरफ्तार आरोपी विनोद भारद्वाज से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस ठगी गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसी तरह की धोखाधड़ी की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले जमीन के दस्तावेजों और मालिकाना हक की पूरी जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
17 सितंबर 2026 · 11:44 am3.7 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
करोड़ो की धोखाधड़ी में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ के रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बनाया था ठगी का शिकार
करोड़ो की धोखाधड़ी में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ के रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बनाया था ठगी का शिकार

-मुकेश राणा,दिल्ली दर्पण

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच NR-1, प्रशांत विहार यूनिट ने जाली दस्तावेजों के सहारे जमीन बेचकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी भगोड़े आरोपी विनोद भारद्वाज उर्फ राहुल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच डीसीपी चंद्र कुमार के मुताबिक साल 2024 में तिहाड़ जेल से सीनियर फार्मासिस्ट पद से सेवानिवृत्त हुए कैलाश नारायण को आरोपियों ने अपना निशाना बनाया। एक प्रॉपर्टी डीलर के जरिए विनोद भारद्वाज को पीड़ित के रिटायरमेंट फंड की जानकारी मिली। इसके बाद विनोद ने अपनी पत्नी मीना भारद्वाज, साले बी.एस. भारद्वाज और अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहतर रिटर्न का झांसा दिया।

Article image

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीड़ित को 6 प्लॉट बेच दिए और उनसे 1.75 करोड़ रुपये ठग कर फरार हो गए। इस संबंध में रनहौला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। 12 मई 2026 को तीस हजारी कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा जारी कर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया, इसके बाद 3 सितंबर 2026 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी के विषय में सुराग मिला, जिसके बाद एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख और इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें एसआई राहुल, एसआई निरंजन सिंह, एएसआई प्रदीप और हेड कांस्टेबल विक्रांत शामिल थे। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया गया। 13-14 सितंबर की रात टीम ने द्वारका के सेक्टर-5 स्थित एक सोसायटी में घेराबंदी कर विनोद भारद्वाज को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद भारद्वाज पांचवीं पास है, वह नशे का आदी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस के तीन मामलों समेत छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इनसे संबंधितcrimebranchdelhi policedda fraudcyber and economic offencestihar jail retired pharmacistarrestedvinod bhardwajranhaula police station
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौत1.4 हज़ार

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौत

द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप पहले टेंपो की टक्कर और फिर ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही जान चली गई।

गाजियाबाद: स्कूली छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर लंबी रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश2.5 हज़ार

गाजियाबाद: स्कूली छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर लंबी रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश

गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय परिसर में छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राकृतिक फूलों से 108 मीटर की रंगोली तैयार की।

दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ बढ़ा प्रदूषण का डर, लोगों ने शुरू की बचाव की तैयारी2.3 हज़ार

दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ बढ़ा प्रदूषण का डर, लोगों ने शुरू की बचाव की तैयारी

राजधानी में शनिवार को औसत एक्यूआई 171 दर्ज हुआ, वहीं स्मॉग से बचने के लिए नागरिकों ने दिल्ली छोड़ने और इंडोर रहने की योजना बनाई।