सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
पत्नी की हत्या के मामले में 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी कालेब फ्लिन को बिना पैरोल उम्रकैद की सजादिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार

महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम से छात्राओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : सांसद योगेंद्र चंदोलिया

-मंगोलपुरी के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 'उड़ान' योजना के तहत 150 महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण -समापन पर प्रमाण पत्र व जूते वितरित

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
7 अगस्त 2026 · 12:10 pm3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 11:56 am
महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम से छात्राओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : सांसद योगेंद्र चंदोलिया
महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम से छात्राओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : सांसद योगेंद्र चंदोलिया
  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई दिल्ली।

महिलाओं और छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर-पश्चिम जिला प्रशासन, दिल्ली पुलिस (बाहरी जिला) की संपर्क शाखा और डीएवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन मंगोलपुरी स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुआ। 'उड़ान' कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण में मंगोलपुरी और आसपास के क्षेत्रों की 150 महिलाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर परिस्थिति से मुकाबला करने में सक्षम बनती हैं महिलाएं: डीएम सौम्या सौरभ समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "प्रत्येक महिला और छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। यह प्रशिक्षण न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उनमें विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए अटूट आत्मविश्वास भी जगाता है।"

इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट (उत्तर-पश्चिम) सौम्या सौरभ (आईएएस) ने कहा कि आत्मरक्षा के गुर सीखने के बाद महिलाएं किसी भी अचानक आई मुसीबत या प्रतिकूल परिस्थिति से मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहती हैं। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Article image
Article image

दैनिक वस्तुओं से रक्षा और साइबर सुरक्षा का दिया गया मंत्र शिविर के दौरान दिल्ली पुलिस की प्रशिक्षक हेड कांस्टेबल रीना एवं नेहा द्वारा महिलाओं को रक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में यह विशेष रूप से बताया गया कि पेन, दुपट्टा, चाबी या पर्स जैसी दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं को मुसीबत के समय हथियार की तरह प्रयोग कर खुद की सुरक्षा कैसे की जाए। इसके साथ ही, आपातकालीन परिस्थिति के लिए बनाए गए 'हिम्मत प्लस ऐप' के प्रयोग और वर्तमान समय में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

  • सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संगम उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (नांगलोई जाट) विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाली 150 महिलाओं को सांसद योगेंद्र चंदोलिया, डीएम सौम्या सौरभ और एसडीएम विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र एवं जूते प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी जूते वितरित किए गए। - समारोह केवल सुरक्षा तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक भी बना: पर्यावरण प्रहरी की शपथ: कार्यक्रम के दौरान 150 युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 'पर्यावरण प्रहरी' बनने की शपथ ली। एक पेड़ मां के नाम: 'जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट बवाना लिमिटेड' के सहयोग से स्टेडियम परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम, अमरूद, चीकू, बेलपत्र, जामुन और नींबू जैसे 70 फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीएवी संस्था की अध्यक्ष राधा भारद्वाज, तहसीलदार भगवान सहाय मीणा, दशरथ कुमार, शिव सागर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा2.1 हज़ार

डिक्की में मिले शव से खुला हत्या का राज, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

दिल्ली में कार की डिक्की से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी और मानवीय जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस अब हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.