Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeखेलक्रिकेट के देवता को भी हुआ कोरोना

क्रिकेट के देवता को भी हुआ कोरोना

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। जहां एक तरफ कोरोना का कहर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर अब खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हाल ही में कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी सचिन ने शनिवार को खुद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही सचिन ने बताया कि मैं लगातार टेस्ट करा रहा था और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठा रहा था। हालांकि, हल्के लक्षण के बाद आज मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। आपको बता दें कि सचिन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

गौरतलब है कि सचिन ने 7 से 21 मार्च के बीच रायपुर में हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स चैम्पियन भी बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments