Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा की लाश देख लोगों...

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा की लाश देख लोगों के छूटे पसीने

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का पार्क में ग्रिल से लटका मिला शव , कहा जा रहा है, उन्होंने घरेलू झगड़े के चलते आत्महत्या कर ली लेकिन पुलिस और परिवार दोनों ही अभी आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं कह रहे है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क में लटका हुआ मिला। पार्क में घूमने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। 58 साल के जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। सोमवार की शाम जब लोग पार्क में घूम रहे थे, तो उन्होंने पार्क की ग्रिल से किसी शख्स की लाश को लटकते हुए देखा। लाश को देख लोगों के पसीने छूट गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस या पार्टी के लोगों द्वारा कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments