– दिल्ली दर्पण ब्यूरो
MCD Election 2025 | दिल्ली में 30 नवम्बर को होने जा रहे दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को आम आदमी पार्टी बड़ी गंभीरता से ले रही है। एक तरफ वह बीजेपी के झूठ पर उसे घेर रही है वहीं अपनी पार्टी में संभावित बागियों को सलाह देते हुए सावधान भी कर रही है की वे संयम रखें और पार्टी का हितों का ध्यान रखें , पार्टी हर कार्यकर्त्ता और सके योगदान का ध्यान रखती है। आज अशोक विहार वार्ड वार्ड की प्रत्याशी सीमा विकास गोयल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पर आम आदमी पार्टी के नेताओं बीजेपी , बीजेपी सरकार और अपनी पार्टी के नेताओं के बागी तेवरों पर ऐसे ही तीखे हमले किये। अशोक विहार फेज -2 के मुख्य मार्ग पर चुनाव कार्यालय के उद्घाटन सभी पूर्व प्रयाशी , निगम पार्षद चित्रा विधयर्थी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज , लोकसभा प्रभारी जितेंद्र तोमर और चुनाव प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। उनके निशाने पर बीजेपी सरकार के आठ महीने के कार्यकाल की विफ़लतों और झूठे वादे रहे। गौरतलब है वज़ीर पुर में आम आदमी पार्टी दो हमेशा आमने सामने रहे। यह गुटबाज़ी विधानसभा चुनावों में उस वक्त और बढ़ गए जब पूर्व पार्षद विकास गोयल ने भी वज़ीर पुर से टिकट के दावेदारी कर दी। इस चुनाव में पार्टी ने अपने पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश गुप्ता को ही टिकट दिया। लेकिन राजेश गुप्ता चुनाव हर गए। सौरभ भारद्वाज ने इस मौके पर इसका भी जिक्र किया और कहा की विकास ने कभी पार्टी छोड़ने के बात नहीं की। उन्होंने राजेश गुप्ता का नाम लिए बैगर कहा कि जिन्हे पार्टी ने तीन -तीन बार टिकट दिया अब वे पार्टी छोड़ने के धमकी दे रहे है तो ऐसे नेताओं को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
सौरभ भारद्वाज ने विकास गोयल की भी जमकर तारीफ़ करते हुयी कहा की जब वे वज़ीर पुर और अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हमेश खड़े नजर आये। और सीमा विकास गोयल क्षेत्र के विकास और उनकी समस्यों के लिए ऐसे ही खड़ी नजर आएगी। सौरभ भारद्वाज , अखिलेश त्रिपाठी और पूर्व मंत्री जितेन्र तोमर बीजेपी सरकार हमला बोलते हुए उसे झूठों की सरकार बताया। निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी , साफ़ सफाई , पर्यावरण पर बीजेपी को घेरा। वज़ीर पुर में झुग्गियां तोड़े जाने के मुद्दे को भी जोर शोर से उठाते हुए कहा की यह चुनाव एक मौक़ा है की वे इस बार सही विकल्प चुने। वरना पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं बचेगा।


