154दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान: मेयर ने उत्तर-पश्चिम ज़ोन के वार्ड 51 और 53 का किया निरीक्षण
दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान के तहत दिल्ली के मेयर ने उत्तर-पश्चिम ज़ोन के वार्ड 51 और 53 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार, कूड़ा उठाने की प्रक्रिया तेज करने और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.मेयर ने लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से ही दिल्ली को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाया जा सकता है
