Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeराज्यTraffic System : अवैध पार्किग के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा...

Traffic System : अवैध पार्किग के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा तीन किलोमीटर लम्बा जाम

 दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
मोदीनगर।  सड़क पर बनी अवैध पार्किग के चलते शुक्रवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। मोदीनगर शहर की तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में राहगीरों को एक घंटे से अधिक समय लग गया। भयंकर जाम होने के बाबजूद भी पुलिस ने कहीं दिखाई नहीं दी। दीपावली पर्व से पूर्व बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी हुई है। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने अपने वाहनों को सड़क पर आडे तिरछे पार्क कर देते है।

सड़क पर वाहन पार्क होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे से ही जाम लगना शुरू हुआ ,जो देर रात तक लगा रहा। एसआएम संस्थान से गांव कादराबाद तक की तीन किलोमीटर लम्बी दूरी तय करने में वाहन स्वामियों को एक घंटे से भी अधिक समय लगा। दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से शाम तक तीन किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जाम को देखते हुए जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments