Wednesday, March 11, 2026
spot_img
Homedelhi universityUPSC का फाइनल रिजल्ट जारी , टॉप 5 में से तीन लड़कियां...

UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी , टॉप 5 में से तीन लड़कियां , Delhi के आकाश ने भी लहराया परचम

विजय ठाकुर: दिल्ली दर्पण

देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं जिसमें टॉप फाइव में तीन लड़कियों ने बाजी मारी है ।वही दिल्ली के आकाश गर्ग ने भी पांचवा स्थान प्राप्त किया है ।

  • ● Top 5 में 3 लड़कियों ने मारी बाज़ी 
  • ● UPSC ने 2024 का रिजल्ट  किया जारी
  • ● प्रयागराज की शक्ति दुबे ने हासिल किया 1st Rank
  • ● सालो बाद दिल्ली के आकाश गर्ग में लहराया परचम 

साल 2024 में आयोजित यूपीएससी की परीक्षा में लगभग 580 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया था जिसमें से 14 627 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में चयन किए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी इनमें से 2845 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए इनमें से 1009 उम्मीदवार ( 725 पुरुष और 284 महिलाएं ) सफल हुए हैं जिन्हें आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ती के लिए अनुशंसित किया है ।

टॉप 25 कैंडिडेट में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल

यूपीएससी के टॉपर्स में 5 दिन में तीन लड़कियों ने जगह बनाई हैं । वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं । यूपीएससी ने कहा कि टॉपर्स में IIT , NiT , ViT , JNU इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय , इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इंजीनियर के छात्रों ने भी कमाल किया है ।

जनरल कैटेगरी में सर्वाधिक कैंडिडेट सफल

अगर बात करें कैटिगरी वाइज तो इस बार फिर से जनरल कैटेगरी ने परचम लहराया है आंकड़ों के मुताबिक जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार सफल हुए हैं वहीं ओबीसी कैटेगरी में 318 , EWS में 109 , SC 160 वही ST कैटेगरी में 87 उम्मीदवार सफल हुए हैं |

जाने Top 5 कैंडिडेट के बारे में

  • 🥇 शक्ति दुबे (Shakti Dubey) – रैंक 1
  • पिता का पेशा: देवेंद्र कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
    स्थान:
     प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातक; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से परास्नातक
  • वैकल्पिक विषय: राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध

🥈 हर्षिता गोयल (Harshita Goyal) – रैंक 2

  • स्थान: हरियाणा में जन्मी, गुजरात में पली-बढ़ी
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: MS यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से बी.कॉम; चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • वैकल्पिक विषय: राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • पिता का पेशा: सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है

🥉 डोंगरे अर्चित पराग (Dongre Archit Parag) – रैंक 3

  • स्थान: पुणे, महाराष्ट्र
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: VIT वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक
  • वैकल्पिक विषय: दर्शनशास्त्र
  • पिता का पेशा: सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है

🏅 शाह मरगी चिराग (Shah Margi Chirag) – रैंक 4

  • स्थान: गुजरात
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक
  • वैकल्पिक विषय: समाजशास्त्र
  • पिता का पेशा: सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है

🎖 आकाश गर्ग (Aakash Garg) – रैंक 5

  • स्थान: दिल्ली
  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक
  • वैकल्पिक विषय: समाजशास्त्र
  • पिता का पेशा: व्यवसायी 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments