Monday, March 9, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़उत्तम नगर हत्या मामला: गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ विवाद, तीन...

उत्तम नगर हत्या मामला: गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ विवाद, तीन महिलाओं समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

उत्तम नगर हत्याकांड: तीन महिलाओं समेत चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 लोग पकड़े गए

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए युवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन चार नई गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

ख्याला इलाके से पकड़ी गईं तीन महिलाएं

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं। तीनों को ख्याला इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वे घटना के बाद से छिपी हुई थीं। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि इससे पहले इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ था विवाद

जांच में सामने आया है कि होली के दिन उत्तम नगर जेजे कॉलोनी में यह विवाद एक गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 11 साल की एक बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसके द्वारा फेंका गया गुब्बारा नीचे से गुजर रही एक महिला पर गिर गया, जिससे उस पर रंग के छींटे पड़ गए।

परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत महिला से माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद झगड़ा हिंसक हो गया।

तरुण को घेरकर किया गया हमला

आरोप है कि आरोपियों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और उस पर क्रिकेट बैट, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद इलाके में बढ़ा तनाव

तरुण की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कई हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए आसपास की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद प्रशासन ने भी कड़ी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी के घर को रविवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/delhi-crime-manipur-girl-beaten-in-saket-park/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments