Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeदिल्ली NCRसब्जियों के दाम अब दो साल में Double, दालें भी हुई महंगी

सब्जियों के दाम अब दो साल में Double, दालें भी हुई महंगी

बढ़ती मंहगाई से जनता त्रस्त

बढ़ गया किचन का बजट

नई दिल्ली। बीते दो सालो में आलू, प्याज और टमाटर के दाम दुगुने हो गए है। दालों की बात की जाये तो मसूर दाल को छोड़कर बाकि सभी दाल के दाम तेज़ी से बढ़ रहे है।
आरबीआई ने मासिक समीक्षा में माना है कि पिछले दो सालों से तीनों सब्जियों के दाम दुगुने या उससे ज्यादा बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सितम्बर 2022 से सितम्बर 2024 के बीच दाम तेजी से बढे हैं।

प्याज़ के दाम 100 रुपए किलोग्राम

मिसाल के लिए कहा जाए तो सितम्बर 2022 में टमाटर का औसत मूल्य 20 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे थे लेकिन अब 50 रुपए के अधिक है। इसी तरह प्याज़ के दाम 100 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। आलू की कीमत की बात की जाये तो 60 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर हो गये हैं।
सब्जियों के साथ-साथ दालों के दाम भी इतने महंगे हो गए हैं कि आम आदमी भोजन करने ने से पहले 10 बार सोचता है कि यह क्या खायें।

पूनम कोरी दिल्ली दर्पण

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments