Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeदिल्ली NCRपंचकूला -रविकांत स्वामी का "आप " में शामिल होने के पीछे का...

पंचकूला -रविकांत स्वामी का “आप ” में शामिल होने के पीछे का सन्देश क्या है ?

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

पंचकूला -आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अब तेज़ी से विस्तार करने के अभियान में लग गयी है। कई राज्यों में कांग्रेस का वोटर का रुझान आप की और बढ़ रहा है वहीँ कांग्रेस के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। पूर्व सांसद अशोक तंवर भी कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अब आम आदमी पार्टी प्रभावी सुशिल गुप्ता हरियाणा में बीजेपी सरकार की पोल खोलने  के साथ साथ जिला स्तर पर प्रभावशाली और अच्छी छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे है। इसी कड़ी में अब पंचकूला से भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी भी अभी कुछ दिन पूर्व आम आदमी पार्टी में अपने कई समर्थकों के साथ शामिल हुए तो यह पंचकूला और चंडीगढ़ की राजनीती में चर्चा का विषय बना। रविकांत स्वामी स्थानीय समस्याओं को लेकर आये दिन संघर्ष करते नजर आतें है। 

इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकें रविकांत स्वामी ने मार्च 2022 में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम आदम पार्टी का दामन थाम लिया है। रविकांत स्वामी को पंचकूला में आयोजित समारोह में हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा के साथ उन्हें अम्बाला लोकसभा का सचिव भी नियुक्त किया है।  रविकांत स्वामी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दे गयी है वे उसे पूरा करेंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करेंगे, ताकि दिल्ली की तरह हरियाणा भी सकारात्मक और ईमानदार राजनीती की दिशा में तेज़ी से बढ़ सके। “आप ” से मिली नयी जिम्मेदारी के बाद रविकांत स्वामी युद्ध स्तर पर संगठन को बढ़ने में लगे है। यह दावा कर रहे है कि देश अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई में नयी ईमानदार राजनीती की ओर बढ़ रहा है। अरविन्द केजरीवाल की नीतियों और  नेतृत्व से प्रभावित कांग्रेस ही नहीं अन्य दलों के लोग भी परम्परागत पार्टियों को छोड़कर अब आम आदमी की तरफ बढ़ रहे है।   

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम में शानदार प्रदर्शन किया था 14 सीटें लेकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। दिल्ली के बाद पंजाब में बम्पर जीत के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी बहुत बड़ी उम्मीद देख रही है। आम आदमी पार्टी यहाँ कांग्रेस का विकल्प बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस और उसके प्रदर्शन से निराश कांग्रेस के कई नेता भी आम आदमी पार्टी की तरफ  देख रहे है। कहने की जरूरत नहीं की आम आदमी पार्टी को भी ऐसे तमाम नेताओं और कर्यकर्ताओं की जरूरत है जो हरियाणा में भी आप को मजबूत करे। 

रविकांत स्वामी एक सन्देश है ऐसे तमाम नेताओं और कर्यकर्ताओं के लिए, जो बदलाव चाहतें है उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। जाहिर है आने वाले कुछ दिनों में और भी कई पार्टियों के बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी में बड़ी तादाद में शामिल हो तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments