Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
बदरपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार।

दिल्ली के बदरपुर में नाबालिग की हत्या, बहन के प्रेमी को बुलाकर चाकू से किया हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

By delhidarpantv
July 13, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 13 जुलाई 2026

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक बेहद ही चोकने वाली खबर सामने आई है! जहा में प्रेम प्रसंग को लेकर एक 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामले ने इलाके में हडकंप मचा दिया है। आरोप है कि लड़की के भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर अचानक से चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पहले बुलाया और फिर हुआ खूनी हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे मोलड़बंद एक्सटेंशन इलाके की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक एक लड़की के साथ रिश्ते में था, जिसका विरोध लड़की का परिवार कर रहा था।

आरोप है कि लड़की के भाई ने नाबालिग को बातचीत के बहाने पांडे मेडिकल स्टोर के पास बुलाया। पीड़ित अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद हिंसक हो गया।

इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से कई वार कर दिए। सीने और पेट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

इलाज के दोरान अस्पताल में ही तोडा दम

स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बदरपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#DelhiDarpanTV #DelhiNews #Badarpur #CrimeNews #MurderCase #LoveAffair #DelhiPolice #BreakingNews #Molarband #SouthEastDelhi
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
RAU's IAS हादसे में CBI की क्लोजर रिपोर्ट।
Previous

RAU’s IAS हादसा: CBI की क्लोजर रिपोर्ट, वरिष्ठ MCD अधिकारियों के खिलाफ नहीं मिले आपराधिक लापरवाही के सबूत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली के बदरपुर में नाबालिग की हत्या, बहन के प्रेमी को बुलाकर चाकू से किया हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • RAU’s IAS हादसा: CBI की क्लोजर रिपोर्ट, वरिष्ठ MCD अधिकारियों के खिलाफ नहीं मिले आपराधिक लापरवाही के सबूत
  • दिल्ली SIR: फॉर्म भरना हुआ आसान, BLO ने बताया 3 स्टेप का आसान तरीका, मिनटों में पूरा होगा काम
  • अशोक विहार में ‘Diamond D’or’ ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, मेकिंग चार्जेस पर 50% की भारी छूट
Copyright DelhiDarpantv Since 2008