Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़लाल किले को अनिश्चितकाल तक के लिए किया गया बंद

लाल किले को अनिश्चितकाल तक के लिए किया गया बंद

नेहा राठौड़, संवाददाता

दिल्ली: गणतंत्र दिवस के बाद से बंद राष्ट्रीय स्मारक लाल किले को अब बर्ड फ्लू के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के आदेश आए हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि लाल किले को अनिश्चितकाल के लिए आम जनता और सामान्य आंगतुकों के लिए बंद किया जा रहा है। आदेश की एक प्रति में इसका कारण बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंज़ा बताया गया है।

राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग के इस आदेश को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डीजी की ओर से मंजूरी मिली है और इसपर डायरेक्टर मॉनूमेंट-2, अरविन मंजुल ने  हस्ताक्षर भी किए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन समिति की ओर से मिले एक ऑर्डर के तहत लाल किले को अगले आदेश तक के लिए बंद किया जा रहा है। यह फैसला लाल किला इलाके में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है क्योंकि इस इलाके की पहचान संक्रमित क्षेत्र के तौर पर की गई है।

बता दें कि पिछले कुछ महीने से दिल्ली में बर्ड फ्लू की समस्या लगातार जारी है। जनवरी महीने में दो हफ्तों के भीतर 1200 से ज्यादा पक्षियों के मरने की जानकारी थी। लेकिन फिलहाल ऐसा मानकर चला जा रहा है कि इन सभी की मौत बर्ड फ्लू से नहीं हुई है। हालांकि, बर्ड फ्लू की समस्या फिर भी बनी हुई है। कई जगहों से इकट्ठा हुए पक्षीयो के नमूनों में फ्लू मिला है। लाल किले को बर्ड फ्लू के चलते कुछ दिन पहले भी बंद किया गया था। फिलहाल लाल किले को एवियन इंफ्लूएंजा से संक्रमित इलाका घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments