Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली में शुरु हुआ गर्मी का मौसम, लोग हुए परेशान

दिल्ली में शुरु हुआ गर्मी का मौसम, लोग हुए परेशान

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। देश की राजधानी से ठंड अब बोरिया-बिस्‍तर समेटकर जा चुकी है। औऱ साथ ही अब गर्मी आ चुकी है। बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जो सामान्‍य से एक डिग्री ज्‍यादा है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। जब पूर्वी दिल्‍ली के स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स वेदर स्‍टेशन में पारा 33.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पीतमपुरा सेंटर पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ था। सफदरजंग में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री ही दर्ज किया गया था। पिछले साल के मुकाबले यह सामान्‍य से सात डिग्री ज्‍यादा था।


मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि 25 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद भी गर्मी मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। तापमान में महज डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।


आखिरी बार फरवरी के महीने में सफदरजंग स्‍टेशन पर इससे अधिक तापमान 2018 (23 फरवरी) में दर्ज किया गया था। 2017 में 21 फरवरी को 32.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। पिछले दो साल में फरवरी के महीने में दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार भी नहीं गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments