Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeअपराधROHINI में इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाया अपने ही टीचर पर बलात्कार का...

ROHINI में इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाया अपने ही टीचर पर बलात्कार का आरोप

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली के रोहिणी में इंजीनियरिंग छात्रा से फर्जी शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने यह आरोप अपने ही शिक्षक पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता न्यू अशोक नगर में रहती है। पीड़िता ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान दो साल पहले उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक से हुई थी। 2018 में आरोपी छात्र को रोहिणी सेक्टर-3 स्थित फ्लैट में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। फिर, दोनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में शादी कर ली थी, जहां से जारी विवाह प्रमाण पत्र भी आरोपी ने दिखाया।

आरोपी ने गाजियाबाद में भी पीड़िता से शादी की। लेकिन, बाद में पीड़िता को मालूम हुआ कि शादी और उसका प्रमाण पत्र सब फर्जी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments