Sunday, September 29, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

नेहा राठौर

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया ।

इस प्रदर्शन में केशवपुरम जिलाध्यक्ष राजकुमार भटिया के साथ जिला की पूरी टीम शामिल रही। इस दौरान वहां हैदरपुर निगम पार्षद सुजीत ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन निकम्मी और भ्रष्ट केजरीवाल के घोटालों की सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। बता दें कि यह प्रदर्शन विधानसभा पर बीजेपी के पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार द्वारा निगम के कथित ₹13000Cr न देने के विरोध में किया। इस पर आदेश गुप्ता ने ट्वीट किया कि “कोरोना काल में निगमकर्मी निस्वार्थ भाव से दिल्ली की सेवा कर रहें हैं, पर केजरीवाल सरकार द्वारा उनके हक का पैसा न मिलने के कारण आज वह अपना घर नहीं चला पा रहे हैं’।

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली स्थित सिविक सेंटर (स्टेंडिंग कमेटी) के बाहर आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने भी भलस्वा लैंड में कूड़े के ढ़ेर को लेकर भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments