Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homecrime newsद्वारका में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': मुठभेड़ के बाद लगरपुरिया गैंग के...

द्वारका में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: मुठभेड़ के बाद लगरपुरिया गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) टीम ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। द्वारका के श्याम विहार इलाके में लगरपुरिया गैंग के दो कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि लगरपुरिया गैंग के दो सक्रिय सदस्य श्याम विहार इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर AATS की टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने और सरेंडर करने के लिए ललकारा।

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपनी जान की परवाह न करते हुए AATS टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसके साथी को भी मौके से धर दबोचा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश हाल ही में द्वारका इलाके में हुई गोलीबारी की वारदात में शामिल थे। ये दोनों अपराधी लगरपुरिया गैंग के लिए काम करते हैं और क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/in-the-case-of-double-murder-of-asaduddin-ojha-the-police-arrested-him-24-hours-ago/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments