राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिलाओ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए! दिल्ली में एक प्राइवेट बस के अंदर महिला के साथ कथित गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बस में सफर कर रही थी, इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बार बार होने वाली ऐसी घटनाये महिलाओ को अन्दर से डराने लगी है और वह खुदको असुरक्षित महसूस कर रही है! लोग सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
“दिल्ली में चलती बस में, एक महिला से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार”
RELATED ARTICLES

