Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRईद : मंगलवार सुबह 6 से 9 बजे तक ईद की सभी...

ईद : मंगलवार सुबह 6 से 9 बजे तक ईद की सभी नमाज हो जाएंगी, आज सबसे लम्बा रोजा

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा, उसी दिन सरकारी अवकाश है। रविवार को सऊदी अरब में चांद का दीदार नहीं हुआ। अब सोमवार को दीदार होने की उम्मीद बंधी है। इस रमजान का सबसे लंबा 15 घंटे 11 मिनट का आखिरी रोजा आज होगा। इधर, ईद को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। सूतफेनी, सेवईं, चीनी, मेवा, फल, दूध, कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, सूरमा, तस्बीह आदि की मांग बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- सोहना एक्सप्रेसवे पर बाल बाल बचे मासूम, स्कूल बास की ट्रैक्टर से हुई टक्कर, चालक गंभीर

शहर मुफ्ती सलीम कासमी ने बताया कि ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धूप से बचाने के लिए पंडाल लगाए जाएंगे। पेयजल और यथासंभव पंखों का इंतजाम किया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था भी हो रही है। सभी स्थानों पर 15 से 20 वालंटियर तैनात किए जा रहे हैं। ये सभी रोजेदारों के आने और जाने में मदद करेंगे। ईदगाह राजीव चौक पर सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद सदर बाजार में 8.30 बजे, चौमा मस्जिद पालम विहार में 6.20 बजे, 6.50 बजे, 7.30 बजे, 8.30 बजे नमाज पढ़ाई जाएगी।
लेजर वैली पार्क में सुबह 6.20 बजे, 7 बजे और 8 बजे नमाज होगी। एयरटेल बिल्डिंग के पास 7 और 8 बजे, उद्योग विहार शंकर चौक पर 7 और 8 बजे नमाज होगी। शहर की 13 मस्जिदों और चार जगह खुले में नमाज होगी। इन नमाजों में लगभग 4 लाख से अधिक रोजेदार नमाज पढ़ेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments