Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यअग्निपथ के विरोध में भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट..

अग्निपथ के विरोध में भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट..

एकता चौहान

नई दिल्ली।।अग्निपथ योजना पर बवाल बढता ही जा रहा है। देश में इस योजना को लेकर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियो ने तांडव मचाया। ऐसे में आज अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया गया है। और इसका असर भी दिखाई दे रहा है। खासकर दिल्ली एनसीआर की सडको पर भारी जाम है। इसी के चलते देश के सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दुसरी तरफ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

इस बीच दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भारतिय यूवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेअग्निपथ योजना के खिलाफ ट्रेन को रोकने की कोशिश की वही दुसरी तरफ दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस का प्रदर्शन देखा गया। यहां यूथ कांग्रेस क सैकडो कार्यकर्ता सडको पर जाकर बैठ गए। पुलिस इन तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सडक से हटाने की कोशिश में जुट है। लेकिन वोअग्निपथ योजना को वापस लेने की नारेबाजी कर रहे है।

ये भी पढ़ेंनॉर्थ वेस्ट। भारत नगर थाना पुलिस ने रिवाल्वर सहित 4 शातिर अपराधी  दबोचे ,11 स्नैचिंग रॉबरी के 11 मामले सुलझे 

इस पुरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिप्रेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस हो और केंद्रिय जांच ऐजेंसियों का दुर्पयोग बंद हो। अग्निपथ योजना के खिलाफ अन्य राज्यों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते कई ट्रैनो को रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण कई यात्री रेलवे स्टेशन पर ही फंस गए है। भारत बंद की वजह से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड देखी गई। कई राज्यों में तो इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments