Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRAap विधायक के जन्मदिन पर लोगों का प्रदर्शन ,बधाई की जगह क्यों...

Aap विधायक के जन्मदिन पर लोगों का प्रदर्शन ,बधाई की जगह क्यों दी चेतावनी ?

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

 बुराड़ी। दिल्ली बुराड़ी में 20 साल पुरानी वेस्ट कमल विहार कॉलोनी में दो साल पहले पानी की पाइप लाइन बिछा दी गयी ,लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं आया। वर्ष 2014 से लोग लगातार लिखित रूप में सरकार और जनप्रतिनिधियों से पानी की मांग कर रहे है ,इन्हे पानी आज तक नहीं मिला। कुछ ऐसा यही हाल बिजली का भी है। यहाँ कई इलाके ऐसे है जहाँ आठ साल से बिजली नहीं है। अब यहाँ के लोगों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। अपनी इन्ही मांगों को लेकर कमल विहार इलाके के लोगों ने बुराड़ी जल बोर्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वह भी अपने विधायक संजीव झा के जन्मदिन के दिन। और ऐलान किया की यदि विधायक साहब और दिल्ली सरकार की नींद नहीं टूटी तो वे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर धरना देंगे। सामाजिक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आरडब्लूए के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इनमें बुराड़ी से चुनाव लड़ चुके 

लोजपा नेता विनोद नागर भी इनके समर्थन में पहुंचे और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया कि वे कमल विहार के लोगों के साथ भेदभाव कर रहे है और पानी माफिया पर मेहरबान है। विनोद नागर ने कहा की बुराड़ी में बिजली पानी की किल्लत दिल्ली सरकार के फ्री बिजली पानी के दावे की पोल खोल रही है। स्थानीय विधायक दो बार विधायक होने के बावजूद यहाँ के लोगों तक पानी नहीं पह पा रहा है। सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। विनोद नगर ने चेतावनी दी की यह धरना तो सिर्फ सांकेतिक है,अब भी यदि सरकार की आँखे नहीं खुलती है तो यहाँ के लोग उनकी कोठी पर जाकर भूखहड़ताल पर बैठेंगे। ऐसा नहीं है की यह धरना प्रदर्शन अचानक दिया गया हो। सामाजिक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष गौरव सिंह कहते है की हम लगातार 2014 से सभी को पत्र लिख रहे है। हमने स्थानीय विधायक को भी बार बार कहा यहाँ लोग पानी के मीटर देकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे है लेकिन पैसे लेने के बावजूद भी उन्हें पानी नहीं दे रहे है। हमें उन्हें चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे जल बोर्ड ऑफिस के बहार भूख हड़ताल पर बैठेंगे। आज यह एक दिन का सांकेतिक धरना एक और चेतावनी है। उन्होंने कहा की यहाँ की जनता बिजली पानी को तरस रही है और वे जन्मदिन मना रहे है। हम भी उन्हें बधाई देना चाहते है लेकिन वे पानी तो दें। लेकिन वे पानी देना तो दूर पानी देने का आश्वासन तक देना नहीं चाहते।

 बुराड़ी के कमल विहार में पानी की समस्या सचमुच बहुत विकराल है। टैंकर से पानी आता है जिसे लेना किसी जंग लड़ने से कम नहीं है। यहाँ पानी की पाइप लाइन भी दो साल पहले डल चुकी है। लेकिन पानी का इन्तजार अभी बाकी है। यहाँ पानी कब तक पहुंचेगा और लोगों के आरोपों पर स्थानीय विधायक संजीव झा से से भी बात करने की कोशिस कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन वे फ़ोन पर आने को तैयार नहीं हो रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments