Wednesday, June 10, 2026
spot_img
Homeअन्य“दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर नियमों में बड़ा बदलाव, अब...

“दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर नियमों में बड़ा बदलाव, अब पिंक टिकट का नहीं चलेगा सिस्टम”


दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी की बसों में मिलने वाला ‘पिंक टिकट’ अब इतिहास बनने वाला है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि जुलाई 2026 से महिलाओं को फ्री बस यात्रा के लिए सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ का इस्तेमाल करना होगा।
सरकार का कहना है कि इस कदम से फ्री यात्रा व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और ज्यादा पारदर्शी बनेगी। मार्च 2026 से अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं पुराने पिंक टिकट सिस्टम का ही इस्तेमाल कर रही हैं।
जुलाई के बाद बसों में पिंक टिकट मान्य नहीं होंगे, इसलिए सरकार ने महिलाओं से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्रा करने पर टिकटिंग सिस्टम आसान होगा, रिकॉर्ड बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी।
अगर आपने अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, तो जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें, वरना जुलाई के बाद मुफ्त सफर की सुविधा बंद हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments