Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यआजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तैयारी

आजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तैयारी

एकता चौहान

भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। जिसके तहत राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा हो, इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। और आम लोग भी बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे है।  इसके चलते झंडे की बिक्री आसमान छू रही है। व्यापारियों के लिए मांग पूरी करना कठिन हो रहा है।

 अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर इस बार बहुत कुछ नया होने जा रहा है। इस बार पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वजों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे तिरंगे झंडों की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल आया है, वहीं परंपरागत कारीगरों के चेहरों पर भी मुस्कान है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस अवसर पर  तीनों दिन तक  13 अगस्त से 15  अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ सभी नागरिकों को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इस अभियान के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं जनभागीदारी की भावना से देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाना है। इसी सात ही पीएम ने यह भी कहा कि इस अभियान के तहत देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और लगाव अधिक गहरा होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments