Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयआज पलवल से शुरू होगी नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान पदयात्रा

आज पलवल से शुरू होगी नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान पदयात्रा

मेधा पाटकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे पदयात्रा में शामिल, 30 जनवरी को गांधीजी के शहादत दिवस पर जंतर मंतर पर पदयात्रा का होगा समापन, किसान नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के नेता करेंगे संकल्प सभा को संबोधित

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नफ़रत छोड़ो, संविधान बचाओ” अभियान के तहत पहले चरण में नफ़रत, साम्प्रदायिकता, दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर हमलों, बढ़ती आर्थिक असमानता, सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण और प्राकृतिक संसाधनों की लूट, बढ़ती गरीबी और भुखमरी, इलेक्टोरल बॉन्ड आदि मुद्दों के खिलाफ देशभर में 300 पदयात्राएं निकाली गईं।
दूसरे चरण में 26 जनवरी को पलवल (हरियाणा) से 30 जनवरी, जंतर मंतर (दिल्ली) तक होने वाली पदयात्रा पलवल (हरियाणा) में जाट धर्मशाला से सुबह 9 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण से शुरू होगी। सुबह 10 बजे पलवल रेलवे स्टेशन पर गांधी जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पलवल में आयोजित ट्रैक्टर रैली में सहभागिता की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे पलवल बस स्टेशन पर आमसभा के पश्चात दोपहर 3 बजे पदयात्रा आगे बढ़ेगी। दोपहर 3:30 बजे अल्लाहपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, शाम 4:15 बजे बाघोला में नुक्कड़ सभा के बाद शाम 5:30 बजे पृथला में बड़े मंदिर में आमसभा होगी। रात्रि 8:00 बजे पंचायत वाटिका में भोजन और विश्राम में होगा।


दूसरे दिन 27 जनवरी को सुबह 9 बजे बालिका इंटर कॉलेज में संवाद होगा। पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। 11 बजे सिकरी में सभा के बाद दोपहर 12 बजे कैल में नुक्कड़ सभा तथा दोपहर 1 बजे झाड़सेथली में सभा के पश्चात दोपहर भोजन होगा। दोपहर 3:30 बजे वल्लभगढ़ में सभा, शाम 6 बजे बाटा चौक पर नुक्कड़ सभा के पश्चात रात 8 बजे वसंत वाटिका में रात्रि भोजन और विश्राम होगा।
28 जनवरी को सुबह 10 बजे पदयात्रा की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे फ्रिक इंडिया फैक्ट्री के सामने सभा और भोजन होगा। दोपहर 3 बजे गोलचक्कर सूरजकुंड पर नुक्कड़ सभा होगी। शाम 5 बजे खोरी गांव चर्च में रात्रि भोजन और विश्राम होगा।
29 जनवरी को सुबह 10 बजे यात्रा की शुरुआत होगी स्थानीय साथियों के साथ रैलियां होगी। शाम 6 बजे गौतमपुरी बस्ती, बदरपुर बॉर्डर में सभा होगी। रात्रि 9 बजे दिल्ली के अंबेडकर भवन में भोजन और रात्रि विश्राम होगा।
  30 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक गांधीजी के 75 वें शहादत दिवस पर जंतर मंतर दिल्ली में देशभर के जन संगठनों और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की एक संकल्प सभा होगी। संकल्प सभा के साथ पदयात्रा का समापन होगा।
     संकल्प सभा को 30 जनवरी, सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच जन आंदोलनों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, किसान नेता राकेश टिकैत, तेजिंदर सिंह विर्क ,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.सईदा हमीद, प्रो.आनंद कुमार, प्रशांत भूषण, प्रफुल्ल सामंतरा, अरुण श्रीवास्तव, फिरोज मीठीबोरवाला, एड.आराधना भार्गव, शबनम हाशमी, डॉ सुनीलम, अंजलि भारद्वाज, पूनम कौशिक, पूनम पंडित, फैस़ल खान, गुड्डी संबोधित करेंगे।
   दोपहर 1 बजे से ढाई बजे के बीच सी पी आई एम एल के महामंत्री दीपांकर भट्टाचार्य, पूर्व जेडीयू सांसद के सी त्यागी, जेडीयू सांसद अनिल हेगड़े, आप सांसद संजय सिंह, सांसद दानिश अली, असम से राइजोर दल के अध्यक्ष एवं विधायक अखिल गोगोई, बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक के अलावा कांग्रेस के कई नेता संबोधित करेंगे। 
दरअसल  नफ़रत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान की राष्ट्रीय समन्वय समिति की ओर से डॉ. जी.जी परीख, मेधा पाटकर, तुषार गांधी, शबनम हाशमी, अरुण श्रीवास्तव, डॉ.सुनीलम, फिरोज मीठीबोरवाला, अंजलि भारद्वाज, फैसल खान, गुड्डी, कृपाल सिंह मंडलोई और अली भोजानी ,मुख्य रूप  से जुड़े हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments