Sunday, May 19, 2024
spot_img
HomeअपराधUP Crime : तो अगला नंबर बदन सिंह बद्दो का ?

UP Crime : तो अगला नंबर बदन सिंह बद्दो का ?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढाई लाख रुपए से बढाकर पांच लाख की बदन सिंह गिरफ्तारी की राशि 

अनिल दुजाना के बाद अब बदन सिंह का हो सकता एनकाउंटर! 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना के बाद अब मेरठ का फरार बदमाश बदन सिंह बद्दो उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के टारगेट पर है। यही सब वजह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदन सिंह पर रखे गए ढाई लाख इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित 63 माफियाओं की सूची में बद्दो सिंह का भी नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी सूची में शामिल चार माफिया (गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त अपराधी संगठनों के सरगना) फरार हैं, जबकि 20 माफिया जमानत पर हैं और 38 अन्य राज्‍य की विभिन्‍न जेलों में कैद हैं। पुलिस ने बताया कि फरार माफिया में सबसे प्रमुख नाम बदन सिंह बद्दो का है।  दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी से 4 साल पहले फरार हुआ यूपी का मोस्ट वांटेड माफिया बदन सिंह बद्दो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यूपी पुलिस बदन सिंह की लम्बे समय से तलाश कर रही है पर वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है।


बता दें कि मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय स्तर से ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गयी थी।” बयान के अनुसार बद्दो की गिरफ्तारी के लिए घोषित पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये किये जाने के लिए डीजीपी ने उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिस प्रस्ताव पर अब शासन ने मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि बद्दो 28 मार्च 2019 को गाजियाबाद की अदालत में पेशी के बाद फर्रुखाबाद जेल लौटते समय फरार हो गया था। बद्दो पर हत्या, लूट, फिरौती समेत अनेक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments