Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homeअन्यलोगो का जल बोर्ड पर रोष, उठाये प्रशासन पर सवाल 

लोगो का जल बोर्ड पर रोष, उठाये प्रशासन पर सवाल 

हाइलाइट्स –

जल बोर्ड पर लोगो की हड़ताल 

घरों में सीवर का पानी, पीने के पानी में भी बदबू 

दिल्ली दर्पण टीवी, संजीव गुप्ता 

दिल्ली की बारिश जहाँ सड़क पर चल रहे वाहनों के लिए मुसीबत है।वही जलभराव भी एक बड़ी समस्या हैं। इसी कड़ी में अपनी समस्या को लेकर आज विष्णु गार्डन के लोग पश्चिम विहार के जल बोर्ड पहुँकर हड़ताल करने लगे और करीब 3 घंटो तक उनकी व्यवस्था भंग कर दी। 

वहाँ मौजूद लोगो ने बताया की उन्होंने नवंबर 2023 में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वही जल बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें 26 जुलाई 2024 तक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसके पश्चात कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगो के अनुसार जल बोर्ड के अधिकारी ना उनका फ़ोन उठाते ना कार्यवाही करते है। 

लोगो में गुस्से के साथ साथ दुख भी था। उन्होंने बताया की उनके यहाँ की सीवर की लाइन फटने के कारण सड़को पर सीवर का पानी आ गया है। वही उनके घरों में भी सीवर का गन्दा पानी घुस गया हैं। यहाँ तक की उनके पीने के पानी में बदबू आनी शुरू हो गयी है। यही कारण है की ये यहाँ के लोग पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments