Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयक्या राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे के कदम विवाह मंडप की ओर...

क्या राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे के कदम विवाह मंडप की ओर बढ रहे हैं

आजकल सोशल मीडिया में तेजी से रीलें वायरल हो रही हैं जिनमें बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोलापुर महाराष्ट्र की सांसद पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीती शिंदे विवाह बंधन में बंधने जा रहे है।
फिल्मी गानों को बैकग्राउंड में देकर वायरल हो रही रीलें इतनी मजेदार ढंग से बनाई गई हैं कि बात मंडप से होकर सुहागरात तक भी पहुंच रही है।

बता दें कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे दोनों ने ही अभी तक शादी नहीं की है। प्रणीति 44 साल की है जबकि राहुल गांधी 54 वसंत पार कर चुके है।
सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रणिती शिंदे नवंबर में शादी करने जा रहे हैं हालांकि कांग्रेस के कई नेता इस खबर का खंडन कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया में दावा है कि इन दोनों की शादी के लिए राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और प्रणिती शिंदे के पिता सुशील कुमार शिंदे ने हामी भर दी है। यहां तक कि दोनों की शादी की तारीख भी तय कर दी गई है।

दावा किया गया है कि राहुल गांधी और प्रणिती शिंदे एक दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। भारत यात्रा के दौरान दोनों हाथ में हाथ डाले चले रहे थे।

वायरल वीडियो देख कर लोग खुश है और उन्हें एक तरह की आत्मसंतुष्टि मिल रही हैं। काफी समय से देश के युवा राहुल गांधी से सवाल कर रहे थे कि वे शादी कब कर रहे हैं। वे जहां भी जाते सबसे पहले उनसे यही सवाल पूछा जाता। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वे जल्दी ही शादी कर रहे हैं।
ते क्या राहुल गांधी ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। लोगों में उनकी शादी को लेकर बडी जिज्ञासा है। क्या गांधी परिवार उस जिज्ञासा को अब हमेशा के लिए शांत कर देंगे। यह जानना बडा दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments