लखनऊ मेट्रो का बड़ा विस्तार, 10 नए कॉरिडोर और 150 किलोमीटर ट्रैक की तैयारी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। मेट्रो के दूसरे चरण (फेज-2) के तहत करीब 150 किलोमीटर लंबा नया ट्रैक बिछाया जाएगा और 10 नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई से निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। सरकार से प्रारंभिक मंजूरी मिलने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

प्रस्तावित विस्तार के तहत मेट्रो नेटवर्क को बाराबंकी, उन्नाव, इटौंजा, संडीला, मोहनलालगंज और पीजीआई जैसे क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा गोसाईंगंज, चिनहट, बीबीडी, जानकीपुरम, बख्शी का तालाब और मलिहाबाद समेत कई इलाकों को मेट्रो से जोड़ने की योजना है।

परियोजना पूरी होने के बाद करीब 35 से 40 लाख लोगों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top