लश्कर से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में संपत्ति जब्त

NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक संपत्ति अटैच की।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के अमृतसर स्थित एक मकान को अटैच कर लिया है। एजेंसी के अनुसार यह संपत्ति आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी।

NIA ने अमृतसर के होली सिटी, होली एन्क्लेव फेज-1 स्थित एक आवासीय संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत जब्त किया है। जांच के दौरान यह संपत्ति अंकुश कपूर से जुड़ी पाई गई, जो अंतरराष्ट्रीय ड्रग और आतंकी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया है।

एजेंसी के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, UAE, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान और थाईलैंड समेत कई देशों से जुड़े हुए थे। जांच में सामने आया कि ड्रग्स तस्करी से प्राप्त धन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने में किया जा रहा था।

NIA ने इस मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर रखा है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *