उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने JNU में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर आयोजित पहले अकादमिक सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हुए। अपने भाषण के दौरान, धनखड़ ने भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के महत्व पर ज़ोर दिया और इस्लामी आक्रमणों और ब्रिटिश आधिपत्य के दौरान हुई बाधाओं का ज़िक्र किया।
इस बीच, JNU Students’ Union (JNUSU), के सदस्य, जो प्रवेश परीक्षा की बहाली, बेहतर छात्रावास व्यवस्था और अनुशासनात्मक कार्रवाई से राहत की मांग को लेकर दो हफ़्ते से ज़्यादा समय से भूख हड़ताल पर हैं, ने पास में ही एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।
सम्मेलन और विरोध प्रदर्शन के इस समांतर आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में दो अलग-अलग विमर्शों को उजागर किया एक ओर भारतीय परंपराओं के पुनरुत्थान की कोशिश, और दूसरी ओर छात्रों की बुनियादी मांगों और प्रशासनिक नीतियों को लेकर असंतोष।\
Report By Madhav Goel

