Wednesday, June 10, 2026
spot_img
HomeRailway"अब दिल्ली से बनारस का सफर होगा सुपरफास्ट,वंदे भारत के बाद अब...

“अब दिल्ली से बनारस का सफर होगा सुपरफास्ट,वंदे भारत के बाद अब बुलेट ट्रेन की बारी, 14 शहरों को मिलेगा फायदा”

दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों तक सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज होने वाला है। वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों के बाद भारतीय रेलवे अब दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रहा है। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के जरिए दिल्ली से लखनऊ का सफर महज 2 घंटे और वाराणसी का सफर करीब 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

यह हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के 14 शहरों को जोड़ने वाला बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद यह देश का दूसरा बड़ा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होगा।

अयोध्या तक बनेगी विशेष लिंक लाइन

इस परियोजना की खास बात यह है कि लखनऊ के पास से करीब 135 किलोमीटर लंबी लिंक लाइन बनाई जाएगी, जो सीधे अयोध्या को जोड़ेगी। इसके जरिए प्रयागराज, भदोही और रायबरेली जैसे शहरों को भी हाईस्पीड रेल नेटवर्क का फायदा मिलेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को 2035 से 2040 के बीच पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इस हाईस्पीड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से लखनऊ का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा। फिलहाल दिल्ली-लखनऊ रूट पर सबसे तेज ट्रेनों में वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस: करीब 6 घंटे 25 मिनट
  • शताब्दी एक्सप्रेस: करीब 6 घंटे 50 मिनट

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को सीधा फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments