Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने आज सिविक सेंटर में रोटरी क्लब के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

शिविर में आंखों की जांच, महिलाओं के लिए मैमोग्राफी टेस्ट, ब्लड डोनेशन, डायबिटीज टेस्ट सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में निगम अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मचारी इन सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचे।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा:
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं। सेवा पखवाड़ा उसी भावना का प्रतीक है। इस शिविर के माध्यम से हमने न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों बल्कि सफाई कर्मचारियों तक के स्वास्थ्य की जांच करवाई। महिलाओं के लिए मैमोग्राफी जैसी जांचें समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान करने में सहायक होंगी। ऐसे शिविर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अवसर देते हैं।”

इस अवसर पर शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खड़खड़ी, एडिशनल कमिश्नर श्री पंकज अग्रवाल, शिक्षा निदेशक श्री निखिल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रोटरी क्लब की ओर से श्री नरेंद्र मित्तल और श्री नरेश जैन ने घोषणा की कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत क्लब, दिल्ली नगर निगम के 20 स्कूलों में नए शौचालयों और हैंड वॉश स्टेशनों का निर्माण करेगा। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अंत में श्री योगेश वर्मा ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के तहत शिक्षा विभाग द्वारा कल भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी जी के उस संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है जिसमें सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments