Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homecrime newsMBA पास युवक बना चोर: द्वारका पुलिस ने चोरी की स्कूटी और...

MBA पास युवक बना चोर: द्वारका पुलिस ने चोरी की स्कूटी और 7 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है जिसकी कहानी चौंकाने वाली है। पढ़ने-लिखने में तेज, MBA पास, एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल लेकिन नौकरी न मिलने की निराशा, नशे की लत और गलत संगत ने इस युवक की जिंदगी की दिशा बदल दी। वही युवक अब मोबाइल झपटमारी जैसे अपराधों में शामिल पाया गया।

पुलिस ने उसके पास से 7 छीने गए मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तारी द्वारका दक्षिण थाना पुलिस की विशेष टीम ने की, जिसने कई दिनों से इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग की वारदात पर नजर रखी हुई थी।

300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली गई

द्वारका इलाके में पिछले कुछ हफ्तों से स्कूटी सवार स्नैचरों का आतंक बढ़ गया था। राह चल रहे लोगों के हाथों से मोबाइल झपटकर कुछ ही सेकंड में आरोपी फरार हो जाते थे।

इस बढ़ती घटनाओं ने पुलिस को सतर्क कर दिया। एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपनी इंटेलिजेंस भी सक्रिय की। धीरे-धीरे पुलिस एक संदिग्ध तक पहुंची, जिसकी हरकतें फुटेज से मैच हो रही थीं।

MBA पास युवक पहुंचा अपराध की राह पर, द्वारका पुलिस ने 7 मोबाइल और चोरी की स्कूटी के साथ दबोचा, फाइल फोटो

DDA पार्क में बिछाया जाल—और दबोचा गया स्नैचर

20 नवंबर 2025 की शाम पुलिस को टिप मिली कि संदिग्ध युवक रेलवे लाइन के पास स्थित DDA पार्क में आने वाला है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके में घेरा डाल दिया।

कुछ देर बाद एक युवक पार्क में दाखिल हुआ—वही शक के घेरे में आया चेहरा।

जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने को कहा, वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे जमीन पर पकड़ लिया। उसकी जेब से वही मोबाइल मिला जो हाल ही में छीना गया था।

पूछताछ में खुलासा — बेरोजगारी व नशे ने धकेला अपराध में

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की, तो युवक का सच सामने आ गया।

उसने बताया कि—

  • वह लंबे समय से बेरोजगार था,
  • नशे की लत बढ़ती जा रही थी,
  • और गलत लोगों की संगत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

नशे के लिए पैसे चाहिए होते थे, और नौकरी न होने की वजह से उसने मोबाइल स्नैचिंग शुरू कर दी।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह अकेला काम कर रहा था या किसी गिरोह के साथ। CCTV फुटेज और बरामद स्कूटी की मदद से पुलिस उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। द्वारका पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से कई स्नैचिंग मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/dalal-kart-mahgam-parv-cji-par-jat-fkan-val-lawyer-k-slippers-s-pattai/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments