Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homedelhi election 2025केजरीवाल सरकार की बाधाएं खत्म: अब दिल्ली की रेखा सरकार और विधायक...

केजरीवाल सरकार की बाधाएं खत्म: अब दिल्ली की रेखा सरकार और विधायक अशोक गोयल देवराहा घर-घर पहुँचा रहे आयुष्मान योजना का लाभ

  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो
    दिल्ली | दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पीएम मोदी की आयुष्मान योजना को लंबे समय तक लटकाए और अटकाए रखा, जिससे दिल्ली की जनता इस बड़े स्वास्थ्य लाभ से वंचित रही, लेकिन अब दिल्ली की रेखा सरकार ने जगह-जगह आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुँचाने की मुहिम शुरू कर दी है। इसी क्रम में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा भी अपने क्षेत्र में लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पुरजोर तरीके से प्रेरित कर रहे हैं। ऐसा ही एक विशेष कैंप आज शक्ति नगर में केशव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया, जहाँ विधायक ने पहुंचकर स्थानीय जनता को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक गोयल देवराहा ने वहां उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया और आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधायक महोदय ने बुजुर्गों की समस्याओं, उनके सुझावों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठजनों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अब दिल्ली के हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुँचेगा।
इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद रेनू अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद जोगी राम जैन और मुकेश जैन सहित क्षेत्र के अनेकों वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस मुहिम की सराहना की और विधायक का आभार व्यक्त किया कि वे जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों को इस योजना से जोड़ रहे हैं। विधायक देवराहा ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में राजनीति के कारण जो देरी हुई, उसकी भरपाई अब तेजी से कैंप लगाकर की जा रही है।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/asi-bharat-ghatal-fake-website-fake-examination-and-interview-first-caught-fraud/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments