Thursday, April 9, 2026
spot_img
Homeदिल्लीMCD की 'डिजिटल' उड़ान: महापौर राजा इकबाल सिंह ने लॉन्च किया वेब...

MCD की ‘डिजिटल’ उड़ान: महापौर राजा इकबाल सिंह ने लॉन्च किया वेब ऐप; 500 छात्रों के खाते में सीधे भेजी छात्रवृत्ति

दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग में एक नई शुरुआत करते हुए 1514 निगम विद्यालयों के लिए एक विशेष वेब ऐप का विमोचन किया। इस अवसर पर सनग्रो कंपनी के सहयोग से 500 प्रतिभाशाली छात्रों के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये की छात्रवृत्ति सीधे एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। महापौर ने कहा कि निगम अपने विद्यालयों में देश का भविष्य तैयार कर रहा है और छात्रों को उत्कृष्ट एवं आधुनिक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ कार्य करें।

इस नए वेब ऐप के माध्यम से अब निगम विद्यालयों के अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चों की प्रगति पर नज़र रख सकेंगे। शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने बताया कि इस ऐप की सहायता से माता-पिता बच्चों के गृहकार्य (Homework), कक्षा कार्य और उपस्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। अभिभावकों को केवल एक QR कोड स्कैन करना होगा, जिससे वे विद्यालय की दैनिक गतिविधियों से जुड़ सकेंगे। स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे की बुनियादी जरूरत है और निगम के स्कूलों में अनुभवी शिक्षकों द्वारा इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत के साथ निभाया जा रहा है।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली नगर निगम ने पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर 24 ‘निगम श्री’ विद्यालय शुरू किए हैं। इसके साथ ही, कक्षा पांच के 500 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सूची भी वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है ताकि उन्हें आगे की शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक भी जारी किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल, शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी और सनग्रो कंपनी के प्रतिनिधियों सहित शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/g-b-road-freed-from-the-bottom-of-8-masam-katha-number-56-in-the-secret-basement-was-saved-15-decade-tax-and-lakh-cash-barmad/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments