पूजा नागर दिल्ली दर्पण ब्यूरो :-
राजधानी नई दिल्ली। जहागीर पूरी व् आस पास के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हो गए है कि लोगों को पानी के लिए घंटों लम्बी लम्बी लाइनों में लगना पडता है और टैंकरों के पीछे लगातार दौड़ना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की कमी के कारन सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। जहां बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वहीं वे पानी भरने के लिए बाल्टियां और डिब्बे लेकर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और टैंकरों के पीछे दौड़ रहे है!
केजरीवाल सरकार में कम से कम एक समय पानी आ जाता था! लेकिन अब जब से बीजेपी सरकार आई है पानी की भारी कमी आ गई है! टैंकरों से कभी पानी मिलता है और कभी नही मिलता है! और सब से जायदा मुश्किल तो तब आती है जब पानी भरके जमीन से उठा कर, उपर दूसरी चोथी मंजिल पर लेकर जाना पड़ता है! पानी की लगातार बनी समस्या से लोगो का कहना है इससे अच्छा तो केजरीवाल सरकार थी और कुछ न सही कम से कम पानी तो मिलता था! लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई है न तो पानी और नाही कोई सफाई है!
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो में भी बड़ी संख्या में लोग पानी के लिए जुटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद दर्शको में भी पानी की इस भारी कमी को लेकर लोग सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि राजधानी में पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

