Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़राघव चड्ढा के ‘जॉब स्विच’ बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार, बोले—“नौकरी...

राघव चड्ढा के ‘जॉब स्विच’ बयान पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार, बोले—“नौकरी बदलने वाले भी साजिश नहीं करते”

नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के हालिया वीडियो बयान पर तीखा जवाब दिया है। राघव चड्ढा ने पार्टी बदलने की तुलना एक कंपनी से दूसरी कंपनी में नौकरी बदलने से की थी, जिस पर अब सौरभ भारद्वाज ने सवाल खड़े किए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने X (पूर्व ट्विटर) पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि राजनीतिक दल बदलना और नौकरी बदलना एक जैसा नहीं होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति नौकरी बदलता भी है, तो वह अपनी पुरानी कंपनी के खिलाफ साजिश नहीं करता।

उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पिछले एक साल से भाजपा की केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे थे। भारद्वाज के मुताबिक, राघव ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत खुद को एक ऐसे युवा नेता के रूप में पेश करने की कोशिश की, जो मध्यम वर्ग के मुद्दों को उठाता है, ताकि उनकी एक “न्यूट्रल इमेज” बन सके।

AAP नेता ने यह भी संकेत दिया कि राघव चड्ढा का पार्टी छोड़ना अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से चल रही राजनीतिक रणनीति थी।

इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राघव चड्ढा के बयान और सौरभ भारद्वाज के पलटवार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/arvind-kejriwal-has-written-a-letter-to-the-justice-department-regarding-the-matter/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments