राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब लोगों को समझाना भी भारी पड़ने लगा है। देर रात बदमाशों ने इलाके में खड़ी 6 स्कूटरों को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे 3 से 4 युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब पौने तीन बजे की है। वजीर पुर गाव WP-232 और WP-233 के सामने खड़ी स्कूटरों पर बदमाशों ने पहले पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि सभी 6 स्कूटर जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों में पानी की मदद से आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक दिन पहले इलाके के कुछ लोगों ने नशा करने वाले युवकों को रात में वहां इकट्ठा न होने की हिदायत दी थी। क्योकि वह सब खुले में नशा करते थे और आती जाती लडकियों के साथ बद्सुल्की करते थे! पर जब उनको इसके लिए टोका गया, इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
“नशेड़ियों को समझाना पड़ा भारी, सलाह के बदले गुस्साए स्मैकियों ने जला कर खाक कर दिया इलाके के सब वाहन”
RELATED ARTICLES

