Saturday, June 6, 2026
spot_img
HomeBreaking News"पुष्प विहार बना एनकाउंटर का मैदान,फायरिंग कांड और मुठभेड़ में 3 आरोपी...

“पुष्प विहार बना एनकाउंटर का मैदान,फायरिंग कांड और मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार”

नई दिल्ली, 6 जून: राजधानी दक्षिण दिल्ली के एक पुष्प विहार इलाके में शुक्रवार तड़के ही दिल्ली पुलिस और कुख्यात प्रिंस तेवतिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिससे आस पास के इलाके में भी अफरा तफरी मच गई! पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

पुलिस के साथ आरोपीयो की भारी मुठभेड़

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तुरंत तीन आरोपियों धरदबोचा और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राकेश उर्फ राका, सोनू उर्फ अड्डू और भारत के रूप में हुई है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काफी छानबीन के बाद आये दोषी हाथ

जांच की कार्यवाही के बाद सामने आया है कि तीनों आरोपी प्रिंस तेवतिया गैंग से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले लाडो सराय इलाके में रंगदारी की मांग को लेकर, दबंगी दिखाते हुए एक कारोबारी के घर के बाहर 11 से अधिक राउंड फायरिंग भी की गई थी, जिसमें इनकी भूमिका सामने आई थी।

मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों को भी लगी कई गोली

लेकिन मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली एक हेड कांस्टेबल संदीप और अरविंद की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। बताया जा रहा है की सुरक्षा उपकरण होने के कारण ही दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच सके है!

इतना ही नही स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments