Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
भारी बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में जलभराव और ट्रैफिक जाम।

दिल्ली-NCR में टुटा बारिश का कहर: जलभराव से थमी तेज़ रफ्तार, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

By delhidarpantv
July 9, 2026 2 Min Read
0

 राजधानी  नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी के कई निचले इलाकों में काफी जायदा जलभराव हो गया, जबकि कई जगह पेड़ गिरने और सड़कों पर पानी भरने से यातायातको भी परेशानी और बाधित होने की खबर सामने आ रही है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया, जहां कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

तीन घंटे में 34.9 मिमी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में देर रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच मात्र तीन घंटे में 34.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक प्रभावित

भारी बारिश के चलते मुनिरका, पीतमपुरा, शालीमार बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और दफ्तर जाने वाले लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ा। कई कॉलोनियों में गलियां पानी में डूब गईं, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

रंजीत नगर में कार पर गिरा पेड़

बारिश के दौरान दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक पेड़ कार पर गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया।

नोएडा और गाजियाबाद में भी बिगड़े हालात

बारिश का असर दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिला। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित श्याम पार्क एक्सटेंशन और नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।

गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी

लगातार बारिश को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर का प्रशासन अलर्ट पर है। ट्रैफिक पुलिस संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और जलभराव वाले रास्तों से बचें।

आगे भी जारी रह सकती है बारिश

IMD के मुताबिक मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags:

#DelhiRain #DelhiNCR #Waterlogging #HeavyRain #DelhiNews #RainAlert #WeatherUpdate
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
हिणी में ढही निर्माणाधीन इमारत के मलबे पर रेस्क्यू ऑपरेशन।
Previous

रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों की मौत; पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली के नजफगढ़ में सड़क किनारे खड़ी कैब के पास जांच करती पुलिस और घटनास्थल।
Next

नजफगढ़ में कैब से बरामद हुई संदिग्ध लाश, सीट के नीचे दबा मिला सिर; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में मौत बन गया बिजली का खंभा! एक ही दिन में करंट से दो गायों की दर्दनाक मौत
  • नजफगढ़ में कैब से बरामद हुई संदिग्ध लाश, सीट के नीचे दबा मिला सिर; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
  • दिल्ली-NCR में टुटा बारिश का कहर: जलभराव से थमी तेज़ रफ्तार, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
  • रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों की मौत; पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Copyright DelhiDarpantv Since 2008