Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
15 अगस्त की तैयारियों के चलते एक महीने के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला।

सोनम वांगचुक के बिगड़े स्वास्थ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने की सख्ती

By delhidarpantv
July 16, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 16 जुलाई 2026

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर,19 दिन से भूख हड़ताल बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है! उनकी सुरक्षा को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकारी डॉक्टरो को नियमित मेडिकल जाँच करने का निर्देश जरी किया है! अदालत ने सरकारी डॉक्टरों को नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ़ तोर पर कहा कि “हर व्यक्ति का जीवन बेहद कीमती है।” अदालत ने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट में यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर स्थिति सामने आती है, तो बिना देरी किये आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरकारी डॉक्टर उनकी सहमति मिलने पर मेडिकल जांच कर रहे हैं, जबकि निजी चिकित्सक भी समय-समय पर उनका परीक्षण कर रहे हैं।

यह मामला उस जनहित याचिका के बाद अदालत पहुंचा, जिसमें दावा किया गया कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण वांगचुक की जान को खतरा हो सकता है। याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकार से उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कर उचित इलाज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं और पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह प्रदर्शन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में किया जा रहा है।

 

 

Post Views: 24

Tags:

#RedFort #LalQila #DelhiNews #ASI #IndependenceDay #15August #Tourism #DelhiTourism #BreakingNews #DelhiDarpanTV
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
SIR अभियान के दौरान महिला BLO से अभद्रता के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार।
Previous

सरकारी काम में हुई बाधा: SIR अभियान में हुई महिला BLO से अभद्रता, 4 आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त की तैयारियों के चलते एक महीने के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला।
Next

दिल्ली का एतिहासिक लाल किला रहेगा एक महीने के लिए बंद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग को फिर से सक्रिय करने का प्लान हुआ फ़ैल: हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 आरोपी रच रहे थे बड़ी साजिश
  • दिल्ली का एतिहासिक लाल किला रहेगा एक महीने के लिए बंद
  • सोनम वांगचुक के बिगड़े स्वास्थ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने की सख्ती
  • सरकारी काम में हुई बाधा: SIR अभियान में हुई महिला BLO से अभद्रता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Copyright DelhiDarpantv Since 2008