दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
कैसे हुई वारदात?
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:10 बजे नेहरू विहार इलाके में तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। इनमें से दो ने हेलमेट पहना था, जबकि एक टोपी लगाए था। आरोपियों ने मौके पर ही राशिद नाम के व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
CCTV में क्या दिखा?
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर फायरिंग के बाद मौके से स्कूटी से भागने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उनकी स्कूटी गिर भी जाती है, लेकिन इसके बावजूद वे मौके से फरार हो जाते हैं।
पीड़ित की मौत
गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल राशिद को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद एक वाटर प्लांट ऑपरेटर था।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके को घेरकर सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
