Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeराजनीतिDelhi Politicsवीर बाल दिवस पर बंगला साहिब पहुंचे BJP नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

वीर बाल दिवस पर बंगला साहिब पहुंचे BJP नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टेका माथा

वीर बाल दिवस के अवसर पर दिल्ली की राजनीति और श्रद्धा का संगम गुरुद्वारा बंगला साहिब में देखने को मिला। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की महान शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि दो बड़े साहिबजादे युद्धभूमि में धर्म और देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, जबकि दो छोटे साहिबजादों को अत्याचारपूर्वक जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। सिरसा ने कहा कि इसी अद्वितीय साहस और त्याग की स्मृति में पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इसे भारत के गौरव और वीरता का प्रतीक बताया।

सिरसा ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर बाल दिवस के मौके पर एक बड़े समागम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ देश की कई राज्य सरकारें इस दिन साहिबजादों को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

वायु प्रदूषण को लेकर मंत्री सिरसा ने चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम फिर से बिगड़ सकता है। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से धुंध और कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदूषण स्तर में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही GRAP-4 हटा लिया गया हो, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिना पीयूसीसी प्रमाणपत्र वाली गाड़ियों का इस्तेमाल न करने, अनावश्यक वाहन चलाने से बचने और कूड़ा या लकड़ी न जलाने की अपील की, ताकि बायोमास बर्निंग को रोका जा सके।

BS-6 से नीचे की गाड़ियों को लेकर सिरसा ने कहा कि फिलहाल उन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यदि लोग स्वेच्छा से ऐसी गाड़ियों को दिल्ली में लाने से बचें तो यह बेहतर होगा। उन्होंने नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के प्रतीकों का मजाक उड़ाना या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है। राजनीति में मर्यादा आवश्यक है और कानून सभी के लिए समान है।

बांग्लादेश में एक हिंदू की हत्या पर दुख जताते हुए सिरसा ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि मानवता और धर्म पर हमला है। उन्होंने कट्टरवाद की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/marj-purpose-thakran-on-palace-gargaram-club-firag-in-broker-youth-arrested/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments