Monday, March 9, 2026
spot_img
Homeअन्यDelhi : NCSSA की दूसरी बैठक खत्म, CM केजरीवाल ने शिक्षा विभाग...

Delhi : NCSSA की दूसरी बैठक खत्म, CM केजरीवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर लगाई रोक

दिल्ली में शुक्रवार को नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज की दूसरी बैठक हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियुक्त करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है क्योंकि उनके खिलाफ विजिलेंस का केस चल रहा है। वहीं विभाग के कुछ अच्छे अधिकारियों को भी हटाने का प्रस्ताव था। उसपर भी सीएम ने आपत्ति जताते हुए रोक लगा दी है।

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में आज नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज की दूसरी बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियुक्ति करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियुक्ति करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है, क्योंकि उनके खिलाफ विजिलेंस का केस चल रहा है। वहीं, विभाग के कुछ अच्छे अधिकारियों को भी हटाने का प्रस्ताव था। उसपर भी सीएम ने आपत्ति जताते हुए रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, कुछ महिला अधिकारियों ने पर्सनल ग्राउंड पर सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग से हटाने की मांग की थी, जिसे सीएम ने मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए अप्रूव किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments