Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिलशाद गार्डन के एमटीएनएल दफ्तर के पास फैक्टरी में लगी भीषण आग

दिलशाद गार्डन के एमटीएनएल दफ्तर के पास फैक्टरी में लगी भीषण आग

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र उस समय हडकंम मच गया जब वहां स्थित एमटीएनएल दफ्तर के आसपास गुरुवार सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार  घटना की सूचना सुबह 8.36 बजे दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई।

आपको बता दें कि एमटीएनएल का यह दफ्तर दिलशाद गार्डन के दामोदर पार्क में स्थित है और इसी से कुछ दूर स्थित एक फैक्टरी में ऐसी आग लगी है कि आसपास का पूरा आसमान धुएं से काला हो गया है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह फैक्टरी किस चीज की है और यहां आग कैसे लगी। साथ ही यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि इस आग से कितना नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments