Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeअन्यदिल्ली में पहला भव्य ‘अग्रसेन मेला’ — समाज की एकता का संदेश,...

दिल्ली में पहला भव्य ‘अग्रसेन मेला’ — समाज की एकता का संदेश, रेखा गुप्ता को मिला ‘अग्रशिरोमणि सम्मान’

– दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली।  देशभर का अग्रवाल समाज यह महसूस कर रहा है कि उसे सनातन , राष्ट्र के साथ साथ समाज के उठान और सम्मान के लिए एकजुट होने की जरूरत है।  इसी मकसद और मंशा से देश की राजधानी दिल्ली में अग्रोहा विकास ट्रष्ट दिल्ली ने पहली बार अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन मेले का आयोजन किया। दिल्ली की कश्मीरी गेट स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में आयोजित इस मेले में देशभर की बड़ी बड़ी और प्रमुख अग्र समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित समाज के गणमान्य लोगों भी भी शिरकत की। अग्रोहा विकास ट्रष्ट दिल्ली के चेयरमैन श्री नन्द किशोर अग्रवाल के आयोजन में हुए इस अग्रसेन मेले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता , RSS के प्रांत संघचालक डॉ अनिल अग्रवाल ,और वरिष्ठ समाज सेवी ओ.पी बगला सहित समाज के कई विधायक और नेता भी शामिल हुए।

कार्यकर्म का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ,इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी बालकनन्द गिरी जी महाराज , यूपी सरकार के मंत्री श्री नन्द गोपाल गप्ता उर्फ़ नंदू , वरिष्ठ समाज सेवी श्री एस.एस. अग्रवाल , पूर्व संसद डॉ सुशिल गुप्ता , विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्टीय संयोजक श्री बड़े दिनेश जी दिल्ली के मेयर राजा इक़बाल सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या पहुंचे। 

मेले सनातन संस्कृति का अटूट हिस्सा और परस्पर मेलजोल बढ़ाने का जरिया रहे है। इस मेले में भी मेले की उसी परम्परा का अनुसार व्ययवस्थाएँ की गयी। मेले में खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल, खरीदारी के स्टाल के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित बच्चों के मनोरंजन के भी तरह तरह के इंतजाम किये गए थे। इस सबसे अलग इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा समाज का सर्वोच्च सम्मान ” अग्र शिरोमणि सम्मान ” समाज अग्रणीय बंधुओं का यह सम्मान पाने वालों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , RSS के प्रान्त संघचालक डॉ अनिल अग्रवाल , वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओ. पी. बगला तथा दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रष्ट की राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती कमल नयनी जैन रही। 

 दिल्ली में पहली बार और पारिवारिक माहौल में हुए इस ऐतिहासिक “अग्रसेन मेला ” ट्रष्ट की उम्मीदों के अनुसार ही सफल रहा।  अग्रोहा विकास ट्रष्ट के चेयरमैन नन्द किशोर अग्रवाल ने दिल्ली एनसीआर के सबसे लोकप्रिय चैनल दिल्ली दर्पण टीवी से  कहा कि अग्रवाल समाज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज और राष्ट्र को अपनी सेवाएं दे रहा है। देशभर में 24 हज़ार से ज्यादा संस्थाएं स्कूल , कॉलेज , धर्मशालाएं और हॉस्पिटल का संचालन कर समाज सेवा कर रही है। इस समाज को यदि शक्ति मिले तो यह और अधिक राष्ट्र निर्माण और सनातन के लिए मजबूती से काम कर सकता है।  इसी लिए समाज को एकजुट  करना बेहद जरूरी है , यह मेला ऐसी ही मंशा और मकसद के साथ पहली बार शुरू किया गया है।  ट्रष्ट में दिल्ली अध्यक्ष बीपी गर्ग ने कहा की अग्रोहा विकास ट्रष्ट ने दिल्ली में लोगों को जोड़ने के लिए रूपरेखा तैयार की है।  हर विधानसभा स्तर पर संगठन का गठन होगा। इसमें महिलाओं का भी अलग   विंग होगा।  

बहरहाल सभी ने इस मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बढ़ाई दी।  दिल्ली में पहली बार आयोजित हुआ यह “अग्रसेन मेला” केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि समाज की एकता, परंपरा और गौरव का ऐतिहासिक संदेश भी बन गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments