Monday, December 8, 2025
spot_img
Homecrime newsजापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, हत्या या...

जापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, हत्या या आत्महत्या? 

अंशु ठाकुर , दिल्ली दर्पण टीवी

प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

पेड़ में लटका पाया गया लड़की का शव

रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को जापानी पार्क में एक अज्ञात लड़की का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।

स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि 14-16 साल की लड़की दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। पेड़ के तने के पास उसकी चप्पलें भी मिली हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments