Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1112

बीजेपी के इतिहास का सबसे बड़ा 2500 करोड़ रुपए का घोटाला: विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर विधानसभा।।  आम आदमी पार्टी द्वार पूरी दिल्ली में  “भाजपा की MCD ने किया  2500 करोड़ का  घोटाला” अभियान को बड़े जोर-सोर से किया जा रहा है। इसी क्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी तीनो वार्डों मोती नगर, रमेश नगर और कर्मपुरा में मोहल्ला सभा कर के MCD द्वारा की गई घोटालों की पोला खोला कर जनता को जागरूक किया गया।

जिसमे विधायक शिवचरण गोयल जी मोहल्ला सभा के माध्यम से बीजेपी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहाँ की। पिछले 15 सालों से दिल्ली की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।  इन 15 सालों में भाजपा ने निगम में केवल भ्रष्टाचार करने के आलावा और कोई कार्य नहीं किया।  दिल्ली ने  नगर निगम को साफ-सफाई का कार्य करने की भी जिम्मेदारी दी। लेकिन दिल्ली की हर गली में कूड़ा, गन्दी नालिया भरे पड़े है। अगर आप ने अपना माकन बनाया है तो ये भाजपा नगर निगम पैसे की उगाही करने पहुंच जाते है।

भ्रष्टाचार की पराकाष्टा इतनी अधिक हो गई है कि आज भाजपा नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम अन्य कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रही। देखते ही देखते  2500 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। आने वाले चुनावों में भाजपा की नगर निगम को जड़ से उखाड़ कर फेक देना है। भाजपा के पार्षदों ने लैंटरों का पैसा खा-खा कर अपना पेट भरा है।  इन आम जनता से कोई सरोकार है। कार्यक्रम में प्रत्येक वार्डों के वार्ड अध्यक्ष, संगठन मंत्री व कर्मठ कार्यकर्त्ता मौजूद थे।  

बर्ड फ्लू के कारण मुफ्त हुआ मीट!

राकेश चावला, संवाददाता

दिल्ली।। देश के 5 राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इसके प्रसार को रोकने के लिए सतर्क कर दिया है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही देश में आने वाले विदेशी प्रवासी पक्षियों के मार्फत बर्ड फ्लू के वायरस के पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। हरियाणा, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में इसके वायरस की पुष्टि हो चुकी है।


अब दिल्ली में भी कई जगह पक्षियों के मरने की खबर फैलते ही लोगो मे दहशत फैल रही है जिससे मुर्गे के मीट की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है और मीट का दाम में गिरावट देखी जा रही है।

हालांकि गाजीपुर मुर्गा मंडी के व्यापार हाजी इकबाल अहमद कुरेशी के मुताबिक मुर्गे के दामो में दो दिन से गिरावट के बाद आज कुछ सुधार हुआ मुर्गा व्यापारी का कहना है कि गाजीपुर मुर्गा मंडी में ज्यादातर हरियाणा उत्तरप्रदेश से मुर्गा आता है और मुर्गे की जांच के बाद ही मंडी लाया जाता है और मंडी में भी डॉक्टर की टीम मौजूद रहती है जो समय समय पर सैंपल लेकर जाती है पिछले तीन दिन से लगातार मुर्गा मंडी से सैंपल जा रहा है लेकिन अभी तक कोई भी शिकायत नही आई है।

रुकी हुई तनख्वाह को लेकर एमसीडी कर्मचारियों का हल्लाबोल

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

रोहिणी।। पिछले 6 महीनों से चला रहा एमसीडी कर्मचारियों की तनख्वाह का विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा, हालांकि इस मुद्दे पर राजनीती खूब हो रही है, एमसीडी का स्पेशल सत्र भी बुलाया जाता है लेकिन तनख्वाह का जिक्र कभी नहीं होता है तो फिर आरोप प्रत्यारोप का खेल नॉर्थ एमसीडी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाती है कि दिल्ली सरकार ₹13000 करोड़ नहीं दे रही है जिसकी वजह से एमसीडी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे पा रही  है उसके पलट दिल्ली  सरकार एमसीडी पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर रही है।


अब जब राजनीतिक पार्टियों से बात बनती हुई नहीं दिख रही है एमसीडी के कर्मचारियों ने अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। कर्मचारी को कहना है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी पर अब उनको विश्वास नहीं है कर्मचारियों को कहना है कि राजनीतिक पार्टियों के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है लेकिन हमारे लिए यह एक रोजी रोटी का सवाल है सोमवार को रोहिणी जोन के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और सफाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

एमसीडी कर्मचारी यूनियन के मेंबर कुलदीप ने कहा कि हमने यह पता किया है कि दिल्ली सरकार अपना बकाया पैसा दिसंबर तक का एमसीडी को दे चुकी है। लेकिन एमसीडी के महापौर और एमसीडी के अफसर तनख्वाह नहीं दे रहे हैं। करोना काल में सबसे पहले अपनी नैतिक जिम्मेदारी एमसीडी के कर्मचारियों ने ही निभाई थी चाहे वह अस्पताल में हो चाहे सफाई के मैदान में हो, एमसीडी कर्मचारी सबसे आगे रहे थे लेकिन अब एमसीडी कर्मचारी की तनख्वाह  के मामले में सबसे पीछे हैं एमसीडी कर्मचारियों का यह प्रदर्शन रोहिणी जोन से लेकर मधुबन चौक तक निकाले गया जिसमें महापौर का पुतला भी जलाया गया, और यह मांग की गई कि जब तक तनखा नहीं मिलेगी तब तक यह प्रदर्शन इसी तरीके से चलता रहेगा

बल्लभगढ़ में नगर निगम ने कराई सरकारी जमीनें खाली

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता 

दिल्ली एनसीआर।। बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी तिगांव रोड पर नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने सरकारी जमीन पर बनी कई दुकानों और मकानों को जेसीबी से पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में यहां पर बनी दुकानें और मकान नगर निगम ने आज तोड़कर अपनी जमीन को खाली कर लिया।


दिखाई दे रहा नजारा बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी का है जहां नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता सरकारी जमीन पर बने मकान और दुकानों को पुलिस बल के साए में तोड़ने आया है।

सरकारी जमीन पर बसे मकान मालिक हो और दुकान मालिकों को नगर निगम ने कई बार नोटिस दिया था, लेकिन ना तो नोटिस का कोई जवाब ही दिया गया और ना ही दुकान मकान स्वयं तोड़कर सरकारी जमीन को खाली किया गया।

फरीदाबाद में दिखा पुलिस का नया रुप

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में स्थानीय पुलिस हो या ट्रैफिक पुलिस इन दिनों लोगों के जमकर चालान काटने में व्यस्त है ।सड़क पर ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वालो को पुलिस लगातार चलान काट कर सबक भी सीखा रही है लेकिन बावजूद इसके ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वाले बाज नहीं आ रहे है।वहीं आज फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला।

तस्वीरें फरीदाबाद के सैक्टर सोहना रोड स्थित सैक्टर 25 मोड़ की है जहां पर आज ट्रैफिक के जोनल ऑफिसर रामबीर अपने हाँथ में फावड़ा लेकर टूटी सड़क को दुरुस्त करने में जुट गए। ट्रैफिक के जोनल ऑफिसर रामबीर ने बताया कि उनके इलाके में सड़क पिछले लंबे समय से टूटी हुई थी जिसके चलते यहाँ आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी और गढ्ढा जाम की वजह भी बन रहा था।

उन्होंने बताया कि वह इसको लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं जोनल ऑफिसर रामबीर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमो का पालन करें जो लोग ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करते उनके चलान किये जा रहे है।