Monday, September 30, 2024
spot_img
Home Blog Page 1501

दिल्ली-प्रदूषण के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने किया ऑड-इवन का तीसरा फेज लागू करने का फैसला

0

दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर 6 गुना बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में धुंध के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में गुरुवार सुबह प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई में NGT ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और पड़ोसी राज्यों को कड़ी फटकार लगाई। फटकार के बाद अब ऑड इवन पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 13 से 17 नवंबर ऑड इवन लागू करा जाएगा। दिल्ली में ऑड इवन का यह तीसरा चरण होगा। सुनवाई के दौरान NGT ने कहा कि आप अस्पताल जाइए और देखिए लोगों को किस तरह की परेशानी हो रही है। आपने लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया हुआ है। NGT में प्रदूषण के मामले पर अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, ‘आपने दिल्ली को गैस चैम्बर बना दिया है।’ वहीं एनजीटी ने राज्य में निर्माण कार्य को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकार को आदेश दिए गए हैं कि वह राष्ट्रीय राजधानी से सटे इलाकों में फसलों को जलाने से रोकने के लिए कदम उठाए।

धुंध के कारण एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराई गाड़िया

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/nsvLLKeqSRg”]https://youtu.be/nsvLLKeqSRg[/bs-embed]

लगातार दूसरे दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा रहा। इसके चलते कई हादसे भी हुए। स्मॉग के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक 18 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई। कोहरे के कारण विजिबिलटी इतनी कम थी कि नजदीक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था, जिसके चलते गाड़ियां आपस में टकरा गई।एक के बाद एक गाड़ी पीछे से टकरा रही हैं और लोग अपनी जान बचाकर गाड़ियों से निकल-निकल कर भाग रहे हैं। पड़ोसी राज्यों में खेतों में पराली जलाए जाने से उठने वाले धुएं और राजधानी में ठंड के कारण बढ़ी नमी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी ‘गैस चैंबर’ में तब्दील हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जब वायुमंडल में महीन कण होते हैं तो इन कणों के आसपास नमी इकट्ठा हो जाती है। इससे कोहरे के घने होने की संभावना बढ़ जाती है।

दिल्ली-बाइकर्स गैंग का आतंक, पार्क में घुमने आए व्यक्ति के हाथ से ले गए अंगूठी

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/_S389rdaoTk”]https://youtu.be/_S389rdaoTk[/bs-embed]

रोहिणी में बाइकर गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों से लूटपाट लगातार जारी है। धुंध और कोहरे का फायदा उठाकर रोहिणी के जापानी पार्क में मंगलवार को बाइक पर आए बदमाशों ने सोने की चैन और एक कडा लूटा तो बुधवार को एक शख्स के हाथ से अंगूठी लूट ली। बुधवार को इन बाइकर्स का शिकार 50 वर्षीय आर.के. अग्रवाल हुए। सुबह आर.के. अग्रवाल सात बजे मॉर्निंग वॉक पर अपने फ़ोन से बात करते हुए चल रहे थे कि बाइक पर आये दो युवकों ने उन्हें बड़े अदब से अंकल कहकर पता पूछने के बहाने रोका और उन पर रिवाल्वर तान दी। इससे पहले कि आर.के. अग्रवाल कुछ समझ पाते दो और युवक बाइक पर आये और उन्होंने बड़े अदब से आर.के.अग्रवाल को अंकल कहते हुए धमकी दी कि वो अपनी अंगूठी उन्हें नहीं दी तो वो उन्हें गोली मार देंगे। अंगूठी बहुत टाइट थी काफी कोशिश के बाद भी नहीं निकली तो बाइकर्स ने अपनी जेब से कटर निकाला और अंगूठी काट कर ले गए। जिसकी वजह से आर.के. आग्रवाल की उंगली में भी चोट आई। प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में जापानी पार्क के आस पास हो रही लूट और स्नेचिंग की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में छाई धुंध और धुएं ने इन लूटेरों का काम और आसान कर दिया है। माहौल कुछ ऐसा है की सुबह सैर के लिए निकलना न तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और न ही सुरक्षा के लिहाज़ से। बहरहाल प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामलादरज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार -चिन्हित राज्य कर्मचारी विधानसभा सत्र में बनेंगे रुकावट !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/30mw6uzMU-s”]https://youtu.be/30mw6uzMU-s[/bs-embed]

हरिद्वार-अलोक शर्मा
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर उपवास किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि 9 नवंबर को जब उत्तराखंड अपना अठारहवाँ स्थापना दिवस मनाएगा तब राज्य आंदोलनकारी इस दिन को चुनौती दिवस के रूप में मनाएंगे और अगर जल्द ही उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला नहीं लिया तो गैरसैण में होने वाले आगामी विधानसभा सत्र को चलने नहीं दिया जायेगा। ये सभी आंदोलनकारी विधानसभा की ओर कूच करने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे इन आंदोलनकारियों की सुद अब तक सरकार नें नहीं ली है जिससे चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों का विरोध उग्र रूप लेता जा रहा है।

फरीदाबाद में सरकारी कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/v86JorlC6ts”]https://youtu.be/v86JorlC6ts[/bs-embed]

फरीदाबाद -मनोज सूर्यवंशी
फरीदाबाद के जिला उपायुक्त कार्यालय पर विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने हज़ारों की संख्या में जुट कर हरियाणा महासंघ के बैनर तले सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्होंने 20 सितम्बर को करनाल में रैली की थी जिसके बाद सरकार ने उनकी 18 में से 6 मांगो को मानने का वादा किया था और कहा था कि 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस के मौके पर ये मांगे लागु कर दी जाएंगी लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि 3 साल पुरे होने के बाद भी सरकार ने ऐसा ना करके उनके साथ वादा खिलाफी की है इसलिए वो सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन करेंगे। वही उपायुक्त ने इस मौके पर कहा की सरकार इनकी मांग पर विचार कर रही है उन्होंने इनका ज्ञापन प्राप्त कर सरकार को इनकी भावनाओ से अवगत करा दिया है और इनकी सिम्बॉलिक गिरफ्तारी कर ली गई है।